क्राइम

गैसाबाद चेक पोस्ट पर 1 लाख नकद जब्त

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । कलेक्टर और जिला निर्वाचन अधिकारी दमोह सुधीर कोचर के निर्देश व पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी (भा. पु.से.) द्वारा निष्पक्ष निर्वाचन के संपादन हेतु जिले के सीमावर्ती थाना क्षेत्र में राजस्व एवं पुलिस टीम में संचालित एस एस टी प्वाइंट के साथ में सतत एवम सघन चेकिंग कार्यवाही हेतु समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा के निर्देशन एवम एसडीओपी हटा नीतेश पटेल के कुशल मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गैसाबाद उप निरीक्षक विकास सिंह चौहान द्वारा हमराही स्टाफ के साथ सघन चेकिंग करते हुए वाहन क्रमांक युपी 33 बीटी 8455 में सफर कर्ता पंकज कुमार पिता बाबू शंकर शुक्ला उम्र 39 वर्ष निवासी तीवारन खेड़ा खजुरा थाना खीरो जिला रायबरेली। उत्तर प्रदेश के कब्जे से 100000₹ कैश जप्त किया है।
इस कार्यवाही में उप निरी विकास सिंह चौहान, प्रधान आरक्षक राधेश्याम, प्रधान आरक्षक अमजद, राजस्व टीम से राकेश कुमार खरे, डालचंद कुर्मी फोटोग्राफर संदीप पटेल की भूमिका रही।

Related Articles

Back to top button