मध्य प्रदेश

राजेश जवाहर चौरसिया “चौरसिया दिवस 2025” हेतु संयोजक नियुक्त

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर। चौरसिया समाज जबलपुर की संयुक्त बैठक वरिष्ठ मंडल, महिला मंडल तथा नवयुवक मंडल का आयोजन इंडियन कॉफी हाउस करमचंद चौक में आयोजित की गई जिसमें 3 अगस्त 2025 को मानस भवन में चौरसिया दिवस आयोजन हेतु सर्वसम्मति से राजेश जवाहरलाल चौरसिया आदर्श नगर का चयन संयोजक चौरसिया दिवस 2025 हेतु किया गया। सभी समाज जनों ने राजेश चौरसिया को पुष्प माला तथा गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाए प्रेषित की। उल्लेखनीय है कि राजेश चौरसिया भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा संभागीय सोशल मीडिया प्रभारी एवं सामाजिक प्रवक्ता हैं उनके द्वारा अभी तक चौरसिया विवाह सम्मेलन तथा अन्य सामाजिक कार्यों में सर्वश्रेष्ठ सहभागिता की सभी समाज जनों ने प्रशंसा की गई। उनके नेतृत्व में भव्य समारोह चौरसिया दिवस 2025 का आयोजन एवं लगभग 500 समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं एवं विशिष्ट जनों को सम्मानित किया जाएगा। उक्त जानकारी चौरसिया समाज के अध्यक्ष प्रमोद चौरसिया ने दी।

Related Articles

Back to top button