मध्य प्रदेश
डॉ. भीमराव अम्बेडकर की 133 वी जयंती को धूमधाम से मनाया

रिपोर्टर : फारूक मंसूरी
बम्होरी। भारत संविधान के निर्माता शिक्षा की क्रांति लाने वाले भारत रत्न डॉ भीमराव अम्बेडकर बाबा साहब की 133 वी जयंती नगर बम्होरी में धूमधाम से मनाई गई।
भीम समता संघ द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया सर्व प्रथम अम्बेडकर भूमि से जुलूस प्रारंभ हुआ जो कि नगर प्रमुख मार्गो से निकाल कर झंडा चौक होता हुआ पुनः भूमि स्थल पर पहुंचा, जगह जगह लोगो द्वारा पुष्प वर्षा कर से स्वागत किया। जुलूस का समापन बाबा साहब भूमि पर किया गया।



