मध्य प्रदेशराजनीति

नर्मदापुरम लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी का उदयपुरा के ग्रामीण अंचल का दौरा

रिपोर्टर : मिथलेश मेहरा
उदयपुरा । रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा के रमखिरिया में नर्मदापुरम लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी संजय शर्मा पहुंचे, जहां उन्होंने ग्रामीण मतदाताओं से संपर्क किया।रमखिरिया श्रीराम मंदिर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं को भी संबोधित किया।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में किसान परेशान है किसानों का कर्ज माफ नही किया जाता, किसान की देश के लिए सर्वोपरी है । पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा पिपरिया में बिना नाम लिए इशारे में राहुल गांधी को शाही शहजादे के जवाब में संजय शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा की तीन पीढ़ियों से गांधी परिवार में प्रधानमंत्री रहे है लेकिन गांधी परिवार को त्याग और बलिदान के रूप में पूरा देश देखता है यदि कांग्रेस की सरकार बनती है तो किसानों का कर्ज माफ किया जाएगा और युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी।
कार्यक्रम में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल, एडवोकेट रामेश्वर रघुवंशी, गोविंदसिंह रघुवंशी, छत्रपाल लोधी, पुरषोत्तम लोधी, खुमान सिंह रघुवंशी, राजेश उपाध्याय, देवेंद्र रघुवंशी, अरविंद रघुवंशी, हेमंत लोधी, अवधेश कौरव सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button