मध्य प्रदेश

लोकसभा चुनाव की मतदान सामग्री वितरण के समय में हुआ परिवर्तन

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । मध्यप्रदेश लोकसभा चुनाव : मतदान सामग्री वितरण के समय में हुआ परिवर्तन 18 अप्रैल की सुबह होगा मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण। जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय परिसर से किया जायेगा मतदान सामग्री का वितरण। कलेक्टर दीपक सक्सेना ने किया सामग्री वितरण के समय में परिवर्तन। पाटन, बरगी, जबलपुर पूर्व, जबलपुर उत्तर, और सिहोरा विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को सुबह 7.30 बजे तथा जबलपुर केंट, जबलपुर पश्चिम और पनागर विधानसभा के मतदान कर्मियों को सुबह 8.30 बजे रहना होगा वितरण स्थल पर मौजूद। ईव्हीएम और व्हीव्हीपेट निकालने सुबह 4.30 बजे खोला जायेगा स्ट्रांगरूम। सामग्री वितरण के लिये तैनात कर्मचारियों को भी सुबह 4.30 बजे वितरण स्थल पहुँचने के निर्देश। सामग्री प्राप्त करने के तुरंत बाद मतदान केंद्रों के लिये रवाना हो जायेंगे मतदान दल।

Related Articles

Back to top button