मध्य प्रदेश

राम नवमी पर कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को दी कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले में 17 अप्रैल को श्रीराम नवमी पर्व को लेकर जिला दण्डाधिकारी एवं कलेक्टर दीपक सक्सेना ने जिले में पदस्थ सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को 17 अप्रैल को रामनवमी पर अपने-अपने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाये रखने की जिम्मेदारी दी है।
जिला दण्डाधिकारी दीपक सक्सेना ने सभी कार्यपालिक दण्डाधिकारियों को आदेश दिये हैं कि श्री राम नवमी पर वे अपने अपने क्षेत्र का लगातार भ्रमण कर कानून व्यवस्था पर नजर रखें। उन्हें अपने क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों से भी निरंतर समन्वय बनाये रखने के निर्देश दिये गये हैं तथा किसी भी प्रकार की सूचना से तत्काल अपर जिला दण्डाधिकारी एवं पुलिस कंट्रोल रूम को अवगत कराने कहा गया है।
कार्यपालक दण्डाधिकारियों को नगर निगम, छावनी परिषद एवं विद्युत विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर सफाई, पेयजल एवं प्रकाश के समय पूर्व समुचित इंतजाम सुनिश्चित करने की हिदायत भी दी गई है।

Related Articles

Back to top button