मध्य प्रदेशराजनीति

वार्ड क्रमांक 5 में जनसंपर्क, पार्षद किरण राजकिशोर सोनी ने की शिवराज जी को रिकार्ड मतों से जिताने की अपील

रायसेन। रायसेन के वार्ड क्रमांक 5 बूथ क्रमांक 129 में पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने के लिए बुधवार को विशाल जनसंपर्क किया गया। इस दौरान भाजपा उपाध्यक्ष धीरेंद्र कुशवाहा महामंत्री राजेश पंथी, वरिष्ठ भाजपा नेता बृजेश चतुर्वेदी, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष मोहन महाराज,भाजपा कार्यकारिणी सदस्य मंजू कुशवाहा, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि जमना सेन, चंद्रकृष्ण रघुवंशी, राजू चौरसिया, अशोक सोनी, शुभम रावत, दुष्यंत रिछारिया, नगर पालिका परिषद वार्ड क्रमांक 5 की पार्षद किरण राजकिशोर सोनी, श्रद्धा कुशवाहा, दीपक रघुवंशी, बृजबिहारी मिश्र हल्ला महाराज, पप्पू तमोली, हिमांशु तमोली, सत्येंद्र चौहान, राजवीर सिंह, पूर्व मुस्लिम त्योहार कमेटी अध्यक्ष फरहान अली, शफीक खान, फिरोज खान, भुवनेश कुशवाहा, दीपक रघुवंशी सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button