धार्मिक

उमरियापान में निकली भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । सनातन धर्म के आराध्य भगवान विष्णु के छठे अवतार परशुराम जी का प्राकट्य उत्सव अक्षय तृतीया पर सर्व बाह्णाण समाज द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस बार भी उमरियापान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई । बाह्णाण समाज द्वारा प्राचीन बड़ी माई मंदिर से कार्यक्रम का शुभारंभ सर्वप्रथम वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ विप्रजनों ने भगवान परशुराम का पूजन किया । इसके बाद भगवान परशुराम के जयघोष के साथ भव्य शोभायात्रा प्रारंभ हुई । जिसमें परशुराम, श्रीराम जानकी,हनुमान जी, एवं राधा कृष्ण जी की जीवंत झांकी आकर्षण का केंद्र रही साथ ही भेड़ा वाले बाल संत जू महाराज के साथ शोभा यात्रा विशेष शोभा को प्राप्त हों रही । शोभायात्रा में शामिल ब्राह्मण समाज द्वारा भगवान परशुराम, जय श्री राम के जयघोष करते हुए चल रहे थे । वैदिक मंत्र का उच्चारण करते हुए शोभायात्रा बड़ी माई मंदिर से झंडा चौंक,सन्यासी बाबा, अथैया मोहल्ला, कटरा बाजार, आजाद चौक, न्यू बस स्टैंड से होते हुए नगर भ्रमण करते हुए बड़ी माई में शोभायात्रा का समापन हुआ। जगह – जगह भगवान परशुराम का पूजन किया गया। ब्राह्मण समाज के द्वारा जय श्री राम, परशुराम के नारे से सारा क्षेत्र गुंजायमान हों गया। शोभायात्रा में क्षेत्र से बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के लोग शामिल थे । शोभायात्रा में झंडा चौंक के समीप चौरसिया समाज नवयुवक मंडल के सदस्यों द्वारा शीतल पेयजलपेयजल एवं कोल्ड ड्रिंक का वितरण किया गया। कार्यक्रम के समाप्त होने के बाद विप्रजनों के भोजन की व्यवस्था की गई थीं। शोभायात्रा में विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, सरपंच अटल ब्यौहार, पदमेश गौतम, विजय दुबे, रवींद्र बाजपेयी, दिलीप बाजपेयी,वीरेंद्र गर्ग, अश्वनी शुक्ला, संतोष दुबे, सतीश गौतम, विराट पाण्डेय, अटल बिहारी बाजपेयी, शैलेंद्र पौराणिक, सिद्दार्थ दीक्षित, धनंजय उपाध्याय, ललित गौतम, कमलेश पौराणिक, प्रमोद गौतम, संजय पाण्डेय, संतोष त्रिपाठी, आदर्श ज्योतिषी, धनंजय दुबे, दिनेश पौराणिक, संतोष पौराणिक, राजू पाठक, शैलेंद्र बाजपेयी, अजीत पाण्डेय, शैलेष बाजपेयी, सुशील मिश्रा, सचिन तिवारी, अनिल दीक्षित, राहुल पाण्डेय,पंकज तिवारी,अनिल मिश्रा, रवि पौराणिक, शैलेंद्र परौहा, अजय त्रिपाठी, अतुल त्रिपाठी, सत्यम पाण्डेय, लकी बाजपेई, यतीन्द्र मुन्नू गौतम, रमन शुक्ला, राघव शुक्ला, कुलदीप तिवारी, ओमकार शर्मा, सुजीत बाजपेयी, हर्ष पौराणिक, प्रियांशु गौतम, सत्यम पौराणिक, सहित बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज शामिल रहे । वहीं यातायात व्यवस्था बनाएं रखने थाना प्रभारी सिद्दार्थ राय अपने स्टाफ़ के साथ मुस्तैद रहे ।

Related Articles

Back to top button