घर के सामने खेल रहीं मासूम बच्ची को खींचकर ले जा रहा था बहशी दरिंदा
बच्ची ने शोर मचाया जमा हो गई भीड़, आरोपी भागा, पुलिस ने किया प्रकरण दर्ज
रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । ढीtमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम दशरमन गाँव में बुधवार रात को उस समय हंगामा मच गया जब 8 साल की मासूम बच्ची की चीख पुकार सुन लोग वहां जमा हो गए ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव का ही एक युवक 8 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर खेलते समय अपने साथ खींच कर ले जाने का प्रयास कर रहा था । मासूम बच्ची की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे तो वह वहशी दरिंदा वहां से भाग खड़ा हुआ। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ पास्को एक्ट सहित विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज करते हुए अग्रिम कार्यवाही प्रारंभ कर दी है।
घटना के संबंध में महिला थाना प्रभारी मधु पटेल ने बताया कि ढीमरखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम दशरमन में 15 मई की रात 9:30 बजे एक 8 साल की मासूम बच्ची घर के पास खेल रहीं थी। इसी दौरान गाँव के बंटू पटेल नामक युवक वहां आया और मासूम बच्ची को जबरदस्ती खींचकर अपने साथ ले जाने का प्रयास करने लगा। मासूम बच्ची के शोरगुल मचाया तो आसपास के लोग जमा हो गए। लोगों की भीड़ देखकर बंटू पटेल वहां से भाग गया। पुलिस ने पीड़ित बच्ची के परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी युवक के विरुद्ध धारा 354 क 506 भादवि 7 / 8 पास्को एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज आरोपी की तलाश कर रहीं हैं।



