चार नाबालिग एक बालिग को पुलिस ने किया बरामद, दो ने की शादी, तीन को परिजनों को सौंपा

तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
सिलवानी। पुलिस ने लोकसभा चुनाव की ड्यूटी के बाद आप्रेशन मुस्कान के तहत कार्यवाही थाना क्षेत्र से चार नाबालिग लड़कियां और एक बालिग लड़की की खोज करने में पुलिस को सफलता प्राप्त हुई। उल्लेखनीय है कि सिलवानी पुलिस ने एक सप्ताह में पांच लड़कियों को बरामद किया गया है।
कुल पाँचों बच्चियों में से दो बच्चियों ने अपने मन पसन्द लडको से शादी कर ली, वही तीन बच्चियों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंपा दिया। गुम बच्चिया मिलने से उनके परिजनों में ख़ुशी का माहोल है।
पहला मामला
14 मार्च 2022 को ग्राम कचगवा से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी में की गई थी, उस समय पिता ने संदेही का नाम भी लिखाया था, पुलिस संदेही पर लगातार नजर रख रही थी परंतु नाबालिग लड़की संदेही के साथ नही दूसरे लड़के के साथ रह रही थी। सायबर सेल के सहयोग से मोबाइल लोकेशन और के काल डिटेल के आधार पर उस नाबालिक को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में होने की सूचना मिलने पर 26 माह बाद उसको दस्तयाब कर उसकी 8 माह की संतान न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय में लड़की के कथन लिए गए। लड़की ने बताया कि वह ऋषभ निवासी ग्राम चौका जिला सागर के संपर्क में आई और बालिग होने पर दोनो शादी कर ली और अब 8 माह की संतान है, और अपने पति ऋषभ के साथ ही रहना चाहती हूं और मैं कोई कार्यवाही नहीं चाहती हूं।
दूसरा मामला
28 अक्टूबर 2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम गगनबाड़ा से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी थाने में की गई थी, पुलिस ने सायबर सेल के सहयोग से मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार एवं मुखबिर की सूचना पर उस नाबालिग को भोपाल से दस्तयाब किया गया। आरोपी राहुल कुशवाहा पिता भगवानदास कुशवाहा उर्फ शंकर उम्र 22 साल निवासी हाल शान्ति नगर, साईखेड़ा, जिला नरसिंहपुर, स्थाई निवासी ग्राम बेरथला थाना उदयपुरा को गिरफ्तार के जेल भेज दिया।
तीसरा मामला
29 दिसम्बर 2023 को थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया से 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को भगा ले जाने की रिपोर्ट पिता द्वारा सिलवानी में की गई थी, पुलिस ने सायबर सेल के सहयोग से मोबाइल लोकेशन और काल डिटेल के आधार पर उस नाबालिक को रायसेन से दस्तयाब किया गया। आरोपी सुमित मालवीय पिता मोहन सिंह मालवीय उम्र 19 साल निवासी ग्राम सिली चौकी गढ़ी, थाना गैरतगंज को गिरफ्तार के जेल भेज दिया।
चौथा मामला
सिलवानी नगर का जहां 20 मार्च 2024 को सालोनी पिता नीरज कुमार जैन उम्र 22 साल की गुमशुदा होने की रिपोर्ट पुलिस थाने में दर्ज कराई गई थी। जिससे पुलिस ने भोपाल के अशोका गार्डन क्षेत्र से दस्तयाब किया। लड़की ने थाने आकर बताया कि वह अपनी मर्जी से भोपाल गई थी और आदर्श जैन पिता सुहागमल जैन निवासी अशोका गार्डन भोपाल उम्र 24 साल से आर्य समाज मंदिर से शादी कर ली है। और अब मैं अपने पिता के घर नही जाना चाहती हूं। मैं अपने पति के साथ भोपाल जाना चाहती हूं।
पांचवा मामला
6 मई 2024 को ग्राम कुंवर पिपलिया की 17 वर्षीय नाबालिक लड़की अपने रिश्तेदार के साथ चली गई थी जिस पर उसके पिता ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिस पर मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। जिस नाबालिक लड़की को नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा से एक सप्ताह में दस्तयाब किया गया। जिसे उसके परिजनों को सुपुर्द किया गया।
नाबालिग लड़कियों के मामला गंभीर होने पर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार शाहबाल, एसडीओपी अनिल मौर्य ने टीम गठित कर लड़की के पतारसी के प्रयास किए। इस कार्यवाही में एसडीओपी अनिल मौर्य के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह, महिला सेल प्रभारी कविता यादव, प्रधान आरक्षक हुकम सिंह धाकड़ सहित पुलिस कर्मियों की सराहनीय भूमिका रही।



