पंचायत भ्रष्टाचार खुलने लगी पोल, सरपंच पत्रकार को देने लगे एफआईआर धमकी

इंजिनियर अपने सेक्टर में घर बैठे कर देते मूल्याकन
ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
पथरिया । दमोह जिले के पथरिया जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत रानगिर झिरा की भ्रष्टाचार की करने कारनामे सामने आ रहे है। झिरा ग्राम पंचायत में नदी के किनारे बन रहे स्टोक बाल में घटिया निर्माण हो रहा है मौके पर ना सरपंच मिले। ना सचिव मिले। ना उपयंत्री मिलले। स्टॉक बाल का निमार्ण भगवान भरोसे। लेबर के भरोसे। चल रहा था । जब लेबर से पूछा की यहां निमार्ण कार्य किसकी देख रेख में किया जा रहा है । निर्माण कार्य कितना सीमेंट डालना है कितनी गिट्टी डालनी है कितनी रेत डालनी है तो लेबर ने बताया की सब हम लोग के भरोसे है क्योंकि सरपंच ने काम ठेके पर दे दिया है। हम लोगों जैसे निमार्ण कार्य होंगा हम कर देंगे पत्रकार की खबर निर्माण कार्य जाने की सरपंच को मिलने पर मौके पर पहुंचे तो सरपंच का कहना है की हमारा काम है आपकों क्या करना अभी हमने फाइल नही बनवाई है ये तो हम अपने पैसे से बना रहे हैं लेबर कही की हो आपकों क्या लेना देना। जैसा काम हो रहा है होने दो आपकों क्या मतलब हम थोड़ी मस्टर डाल रहे हैं। सरपंच ने पत्रकार से खबर प्रकाशित करने माना किया तो पत्रकार ने कहा खबर प्रकाशित होगी । सरपंच ने सेटलमेंट करने कोशिश तो पत्रकारों ने स्पष्ट मना कर दिया। सरपंच कह रहे हैं की अगर हमारी खबर प्रकाशित की तो हम एफ आई आर दर्ज करा देगे ।इनका कहना सरपंच अगर आप सेटेलमेंट नही करोगे तो हम झूठी एफआईआर करा देगे।



