मनरेगा में बिना काम के भुगतान, भ्रष्टाचार के आरोप, जांच की मांग

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । जबेरा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत खमरिया भाट में मनरेगा योजना में बड़े घोटाले के आरोप लगे है। गांव में खारी निर्माण कार्य का भुगतान किया गया है, जो बनी ही नहीं है।
जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुजान सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि बिना काम करवाए लाखों का भुगतान करा दिया गया है। उच्चाधिकारियों से मनरेगा योजना में घोटाले की जांच की मांग की है।
बता दें कि ग्राम भाट खमरिया में कागज पर दो खकरीं निर्माण कार्य कर के लाखों का भुगतान कर लिया है एवं डीपी सी भी डल गई, वर्क कोड क्रमांक 1711006027/एलडी/22012034597500 पंचू के खेत से खज्जी के खेत की ओर एवं वर्क कोड क्रमांक 1711006027/एलडी/22012034597501 धनीराम के खेत से पंचू के खेत की ओर दोनों खखरी निर्माण कार्य
लगभग 30 लाख की लागत है और दोनों खखरी निर्माण कहीं पर नजर नहीं आता यह कहना गलत नहीं होगा कि दोनों सिर्फ कागजों पर किए गए हैं। अगर धरातल पर जाकर देखा तो कोई काम नहीं है।
प्रत्यक्षदर्शी किसान खज्जी सिंह ने बताया कि हमारे यहां कोई खकरी नहीं बनी है। जबकि उप यंत्री वर्मा के द्वारा मूल्यांकन करके मस्टर एवं बिल लग गए।
इस प्रकार से उप यंत्री, सरपंच, सचिव, के द्वारा भ्रष्टाचार करके पूरा पैसा निकाल लिया गया है।
जबेरा जनपद पंचायत उपाध्यक्ष सुजान सिंह ने आरोप लगाते हुए बताया सरपंच सचिव एवं उपयंत्री ने पुरानी खकरी का वैल्यूएशन करके भी राशि आहरित कर ली है।
करौंदा नाला से रतन के खेत की ओर इन्होंने खखरी बनाई जिसमें करौंदा नाला से बाबा चौधरी के खेत तक करीब 800 मी पुरानी खकरी थी।
दूसरी खकरी जग्गी राय के खेत से जंगल की ओर बनाई जिसमें जग्गी राय के खेत से बारेलाल अहिरवार के खेत तक करीब 500 मी खकरी पुरानी थी उसको भी शामिल कर लिया वैल्यूएशन कर लिया पूरी राशि राशि निकाल ली इस प्रकार ग्राम पंचायत भाटखमरिया में उप यंत्रि सरपंच सचिव रोजगार सहायक के द्वारा ए फर्जीवाड़ा किया जा रहा है दोषियों पर कार्रवाई की जाए इस पंचायत को ठेकेदार के माध्यम से चलाया जा रहा है।
इस संबंध में अभिलाष शुक्ला परियोजना अधिकारी मनरेगा दमोह का कहना है कि आप मुझे जानकारी भेज दीजिए अगर ऐसा है तो जांच कर कार्यवाही की जाएगी दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।



