कार हाईबे की पुलिया से टकराई 3 युवकों की मौके पर मौत, एक घायल रैफर

सीहोर से बहन के मकान के उदघाटन से कार्यक्रम कर लौट रहे थे
बरेली थाना क्षेत्र के एनएच 45 छींद मोड़ की घटना
बरेली । शुक्रवार की देर रात्रि में नेशनल हाईवे 45 पर अनियंत्रित होकर कार पुलिया से टकरा गई। जिससे कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, वही एक युवक गंभीर रूप से घायल को भोपाल रैफर किया।
प्राप्त जानकारी अनुसार उदयपुरा तहसील के ग्राम बिजनहाई के महेन्द्र यादव अपनी बहन के मकान का उदघाटन कार्यक्रम में शामिल होने सीहोर गए थे। कार्यक्रम के बाद वह अपने साथियों के साथ मारुति की सियाज कार क्रमांक MP04 CT 8024 से सीहोर से बापिस बिजन्हाई आ रहे थे। कार में चार लोग सवार थे।
घटना देर रात नेशनल हाईवे 45 बरेली थाना क्षेत्र के छींद मोड़ पर कार पुलिया से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के एयर बेग भी खुल गए फिर भी युवाओं की जान नही बचा सके।
घटना की सूचना बरेली पुलिस को मिलने पर मौके पर पहुचकर सभी को कार से बाहर निकाला। और घायल प्रताप धाकड़ को सिविल हॉस्पिटल बरेली में भर्ती कराया जहां प्राथमिक उपचार के बाद भोपाल रैफर किया गया है। घायल का एम्स में इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि घायल प्रताप धाकड़ भोपाल से ही कार में सवार हुआ था।
घटना में महेन्द्र यादव पिता जमुना प्रसाद यादव उम्र 38 साल, राजेश यादव, पिता मुन्नालाल यादव उम्र 35 साल, राजा यादव पिता शंकरलाल यादव उम्र 28, साल निवासी ग्राम बिजनहाई तहसील उदयपुरा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों का सिविल हॉस्पिटल बरेली पोस्टमार्टम के बाद परिजनो के सौप दिए गए है। घटना की जानकारी मिलने पर बिजनहाई में परिवार का रो रो कर बुरा हाल है।



