छत पर काम कर रहे मजदूर को 11 केवी का लगा करंट

गंभीर अवस्था में जिला चिकित्सालय रेफर
पार्षद द्वारा बिजली कंपनी को लगाए फोन लेकिन नहीं किया रिसीव
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । रायसेन जिले के बेगमगंज में बिजली कंपनी द्वारा शहर में डाली गई केवल और तार इतने अधिक जर्जर हो चुके हैं कि आए दिन फाल्ट हो रहे हैं कहीं विद्युत पोल पर करंट उतर रहा है कई घटनाएं सामने आने की बावजूद कंपनी के अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है।
जिसका खमियाजा आज मकान निर्माण में छत पर काम कर रहे मजदूर को भुगतना पड़ा वहां से निकली 11 केवी की हाईटेंशन लाइन की जद में मजदूर राजू अहिरवार उम्र 40 वर्ष आ गया और करंट लगने से करीब 25 फीट ऊपर से नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया करंट लगने से उसके सीने में काफी जख्म हो गए। लोग उसे सिविल अस्पताल उठा कर लेकर आए जहां डॉ बीएस शिल्पी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है।
लाइन हटाने के लिए वार्ड पार्षद लोकराज सिंह ठाकुर द्वारा बार- बार बिजली कंपनी के ऑफिस फोन लगाए गए लेकिन फोन रिसीव नहीं किया इसी दौरान घटना घटित हो गई । जिसकी शिकायत पार्षद द्वारा एसडीम सौरभ मिश्रा से की गई है। की लापरवाह बिजली कंपनी के कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाए।



