पर्यावरणमध्य प्रदेश

जनभागीदारी से सुनार नदी की साफ सफाई, नमामि गंगे अभियान के तहत हुई शुरूआत

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । यहां की सबसे बडी व जीवन दायिनी सुनार नदी को स्वच्छ साफ व गंदगी मुक्त बनाने के लिये जागरुक व पर्यावरण प्रेमियो ने आगे आकर सफाई अभियान का श्रीगणेश किया है इस सिलसिले मे जनपद पंचायत केसली की मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतिष्ठा जैन ने बताया कि नमामि गंगे अभियान के तहत जनपद पंचायत केसली की ग्राम पंचायत खैरीकला से उद्गमित सुनार नदी विकासखण्ड केसली की ही ग्राम पंचायत जनकपुर से प्रवाहित होते हुये लगभग 250 किलोमीटर के प्रवाह क्षेत्र को पोषित करते हुए पन्ना जिले में केन नदी में विलय को प्राप्त होती है। सुनार नदी के प्रवाह क्षेत्र में बसी विकासखण्ड की 16 ग्राम पंचायतों द्वारा अभियान के प्रारंभिक दिवस में जनसहयोग एवं जनभागीदारी द्वारा नदी की साफ सफाई, घाट की सफाई, नदी की पूजा अर्चना, आरती एवं मिट्टी के कटाव को रोकने हेतु पोधारोपण हेतु गड्ढों की खुदाई के कार्य की शुरूवात की गई।
इसके साथ ही नदी पर जनभागीदारी से ग्रामीणों व्दारा नदी पर बोरी बंधान कर जल को रोका एवं सहायक सचिव भरत लोधी द्वारा बताया गया की मनरेगा योजना से जल संरक्षण के प्रगतिरत कार्यों में कपिल धारा कूप गेबियन स्ट्रक्चर स्टैपडेम शोकफिट को प्राथमिकता से इस अभियान में 16 जून तक पूर्ण कराएंगे।

Related Articles

Back to top button