सुदूर सड़क निर्माण कार्य को ग्राम पंचायत ने नियमो को रखा ताक में

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा की ग्राम पंचायत धरवारा का है जहां सचिव के द्वारा ग्राम के ही एक व्यक्ति से अभद्रता करने का मामला प्रकाश में आया है सचिव के हौसले इतने बुलंद है कि उन्होंने कलेक्टर को भी चुनौती दे डाली जी हा मामला ग्राम पंचायत में निर्माण हो रही सुदूर सड़क का है जिसका विगत शुक्रवार को खबर का भी प्रकाशन हुआ था। सुदूर सड़क में ग्राम पंचायत के द्वारा जेसीबी मशीनों से काम कराया जा रहा था जिसके विरोध में 31 मई 2024 को एक शिकायत पत्र सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा को सौंपी गई थी जिस पर सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा ने जांच टीम बनाकर जांच के आदेश किए थे बावजूद इसके ग्राम पंचायत के द्वारा काम बंद नहीं किया गया अब तो ग्राम पंचायत अपने काम रात के अंधेरे में कराने लगी है पूरी तरह नियमो को ताक में रखकर ग्राम पंचायत के द्वारा ये काम करवाना उच्च अधिकारियों पर सवाल खड़े कर रहा है। शिकायतकर्ता महेंद्र दुबे ने बताया की शिकायत के तुरंत बाद ग्राम पंचायत सचिव जो की गांव के ही निवासी है वो मेरे घर गए और मुझे गंदी गंदी गालियां दी मेरे बात करने पर मुझे धमकी देने लगे और जब मैने इस पूरे कृत्य की शिकायत जिला कलेक्टर कटनी को सौंपने को कहा तो उन्होंने कहा की तुमको जिस कलेक्टर से शिकायत करना हो कर आओ इस पूरे मामले की शिकायत मैने जिला कलेक्टर कटनी से है ताकि इस पूरे मामले की जांच हो सके साथ ही ग्रह ग्राम में नोकरी कर रहे सचिव के ऊपर कार्यवाही प्रस्तावित हो सके।
*अंधेर नगरी चौपट राजा*
इस पूरे मामले को देखकर बचपन में पढ़ा पाठ याद आ रहा है जब ग्राम पंचायत के जन प्रतिनिधि और कर्मचारियों का ये रवैया है तो एक साधारण जन मानस अपनी गुहार कहाँ लगाएगा आखिर क्यों इस मामले में प्रशासन ने अभी तक कोई उचित कार्यवाही सुनिश्चित नही की है काश जनपद सीईओ ढीमरखेड़ा ने अगर इस पूरे मामले को संज्ञान में लेकर कार्यवाही उसी समय कर दी होती तो आज सचिव के हौसले इतने बुलंद ना होते अब देखना ये है की सुदूर सड़क एवं ग्राम पंचायत सचिव के ऊपर प्रशासन क्या कार्यवाही प्रस्तावित करता है ।
इस संबंध में सीईओ जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का कहना है कि इस पूरे मामले में मुझे शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है जैसे ही मामला मेरे संज्ञान में आया मैने तुरंत जेसीबी मशीन बंद करवा दी थी आगे जांच टीम बन गई है मामले की जांच कराई जा रही है।
वही उपयंत्री सेक्टर धरवारा जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा का कहना है कि सीईओ महोदय के निर्देश पर एसडीओ सर के साथ हम लोग कार्य स्थल पर गए थे उस समय जेसीबी मशीन नही मिली थी लेकिन काम मजदूरों से न करा के जेसीबी से कराया गया है इसलिए नोटिस की कार्यवाही हमने ग्राम पंचायत के ऊपर की थी आगामी जांच चल रही है।



