
सिलवानी । इस वर्ष बार-बार मौसम में बदलाव आ रहा है, जिससे फसलों के साथ-साथ लोगों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार गुरुवार को सुबह से लेकर दोपहर तक गर्मी रही और शाम के समय चलीं हवाओं से ठंड बढ़ गई थी, जिससे लोग गर्म कपड़ों में नजर आए। सुबह से मौसम ने अचानक करवट ली और गर्मी रही। दोपहर बाद अचानक फिर मौसम में बदलाव आया है और तेज हवाएं चलने से फिर ठंड हो गई थी, जिससे न्यूनतम तापमान खिसकर 12 डिसे पर पहुंच गया था, जो एक दिन पहले 15 था। आने वाले कुछ दिनों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान नीचे खिसकने की संभावना है। मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। साथ ही फसलों पर भी असर दिख रहा है। फसलों को अभी ठंड की जरूरत है, लेकिन बीच में तापमान 30 डिसे तक पहुंच चुका है। यदि तापमान बढ़ा, तो समय से पहले ही फसलें पकने लगेंगी।



