पर्यावरणमध्य प्रदेश

70 हजार से ज्यादा पौधों का निः शुल्क वितरण कर चुके हैं समाजसेवी ऋषिराज सिंह

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
दमोह । विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता ऋषिराज सिंह परिहार ने शासकीय और सामाजिक संस्थानों किसानों व राहगीरों को पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आग्रह किया और साथ में पौधारोपण कर लोगों से पौधों की देखभाल और सुरक्षा करने का संकल्प लिया। आज लगभग 1100 पौधे जिनमे वानिकी और फलदार पौधों को निः शुल्क वितरित किया गया।
गौरतलब है की ऋषिराज सिंह परिहार वर्ष 2009 से लगातार प्रति वर्ष पांच हजार से अधिक पौधों निः शुल्क वितरित कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हैं।

Related Articles

Back to top button