जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती- मंत्री प्रहलाद पटेल

धसान नदी के उद्गम स्थल जसरधी टोरिया में जल गंगा संवर्धन अभियान आयोजित
ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की मंशानुसार जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुओं, बावड़ियों तथा अन्य जल स्त्रोतों के जल संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिये 16 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान संचालित किया जा रहा है। सभी नागरिक इस विशेष अभियान में सहभागी बनें तथा अपने ग्राम, क्षेत्र में स्थित जल स्त्रोतों की साफ-सफाई कर, गहरीकरण कर उन्हें उपयोगी बनाएं। जिससे कि बारिश का पानी उनमें एकत्रित हो।
मप्र शासन के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम विभाग मंत्री श्री प्रहलाद पटेल द्वारा बेगमगंज जनपद अंतर्गत धसान नदी के उद्गम स्थल जसरधी टोरिया पर जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ के अवसर पर उक्त बात कही। पंचायत एवं श्रम मंत्री श्री पटेल द्वारा सर्वप्रथम धसान नदी के उद्गम स्थल पर पूजा-अर्चना की गई तथा इसके उपरांत पौधरोपण किया गया।
उन्होंने कहा कि जल के बगैर जीवन की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें भू-जल स्तर को बनाए रखना होगा। हम दिन-रात जिस तरीक़े से प्रकृति का दोहन कर रहे हैं, यह हम सबके लिए खतरनाक है। यदि हम अच्छा काम करेंगे, तो उसका लाभ हमारे बच्चों को मिलेगा। सभी नागरिक जल स्त्रोतों के संवर्धन और पुर्नजीवन में योगदान दें तथा अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाएं। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि जल स्रोतों के पास कौन से पौधे लगाए जाएं, जो जल के स्त्रोत को प्रवाहमान बनाय्ए रख सकें इसके लिए हमें उन पौधों की जानकारी भी हो। ऐसी सूची बनाकर अधिक से अधिक नागरिकों तक पहुँचाएँ, जिससे सभी को यह जानकारी हो। बरसात के पानी का संरक्षण वर्तमान समय की आवश्यकता है। यह भू-जल स्तर वृद्धि में सहायक सिद्ध होगा। इस अवसर पर मंचासीन अतिथियों में नत्थू सिंह बड़े भैया, जनपद अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संदीप लोधी, जनपद उपाध्यक्ष मेहरबान सिंह लोधी, दुर्गेशप्रताप सिंह, डॉ रवि शर्मा, जयकुमार जैन, देशराज सिंह तोमर, अनिरुद्ध सिंह ठाकुर, बसंत शर्मा, विनीत खरे सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता जनपद सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन प्रदीप सोनी शून्य ने किया एवं आभार जनपद सीईओ आशीष जोशी द्वारा व्यक्त किया गया।



