मध्य प्रदेश

हर साल की तरह बास, बल्ली, मलगा, कुरैया व सस्ती जलाऊ लकडी मुहैया कराने की मांग

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर। मध्यप्रदेश शासन व्दारा वन विभाग के माध्यम से गौरझामर एवं सम्बन्धित गांव के गरीब लघु कृषक खेतीहर मजदूर व जरुरतमन्दो को हर बखर घर मकान आदि की मरम्मत के लिये बरसात से पहले हर साल घरेलु इमारती सागौन की निस्तारी लकडी बहुत ही कम दामो मे उपलब्ध कराई जाती थी जिससे लोगो को समय पर उनके घरेलु उपयोग के लिये जरुरी व मनपसंद इमारती सागौन की लकडी ग्राम पंचायत के प्रमाण पत्र पर सुगमता पूर्वक मिल जाया करती थी स्थानीय वन परिक्षेत्र कार्यालय गौरझामर मे लकडी उपलब्धता पर इसकी विधिवत सूचना लोगो तक पंचायत के सूचना पटल पर चस्पाकर व सार्वजनिक मुनादी, डोडी करके दी जाती थी जिससे सभी को अपनी आवश्यकतानुसार जंगल महकमे से निस्तारी लकडी मिलती थी लेकिन पिछले कुछ बरसो से वन विभाग ने उक्त निस्तारी सागौन की इमारती लकडी बुलाना ही बंद कर दिया जिससे लोगो को तभी से मकान मरम्मत व अन्य घरेलु कामो मे भारी मुश्किलो का सामना करना पड रहा है नागरिको ने शासन प्रशासन से इस ओर शीघ्र ध्यान देकर गौरझामर मे बरसात से पहले लोगो के उपयोग वाली निस्तारी सागौन की इमारती लकडी जिसमे मलगा खंभे बल्ली कुरैया व घरेलु उपयोग के अच्छे किस्म के सुडौल नये ताजे बास व सतकठा प्रजाति की जलाऊ लकडी बडी मात्रा मे उपलब्ध कराये जाने की मांग की है। जिससे आम गरीब अनुसूचित अनुसूचित जनजाति व पिछडा वर्ग के लोगो के मकान घर आदि के मरम्मत की जरुरते समय पर पूरी हो सके।

Related Articles

Back to top button