अज्ञात वाहन की टक्कर से वाईक चालक की मौके पर मौत

युवक सागर से अपनी पत्नी को लेने सिलवानी आया था, सुसराल वालो ने पत्नी को नही भेजा तो वह वापिस जा रहा था।
सिलवानी । आए दिन बड़े वाहनो की चपेट से लगातार मौत पर विराम लगता हुआ दिखाई नहीं दे रहा । इसकी वजह बेपरवाह, लापरवाही से वाहन चलाने की वजह से आए दिन मोटरसाइकिल चालक, कार चालक एवं पैदल लोगों के ऊपर टक्कर मारकर वाहन चालक भाग खड़े होते ऐसे में प्रशासन को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो बड़े वाहन चला रहे हैं उनके पास लाइसेंस है कि नहीं हैवी लाइसेंस है कि नहीं वाहन क्षतिग्रस्त तो नहीं फिटनेस की जांच जरुर कर अभियान के तौर पर चलाना चाहिए । जिससे कुछ हद तक दुर्घटनाओं पर विराम लग सके।
मंगलवार को सिलवानी सागर राजमार्ग 15 पर स्थित सिंहपुरी पर एक बाइक सवार युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। दुर्घटना कैसे हुई कारण अज्ञात है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम के समय सिलवानी सियरमऊ मार्ग पर सिंहपुरी के पास बाइक सवार युवक की मौत हो गई। बाइक सवार की गाड़ी का नंबर MP1 5 NH 4426 हैं। मृतक का नाम चिंटू नट पिता अली मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी भगत वार्ड मोतीनगर सागर है, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची, और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी लाया गया।
इस संबंध में टीआई डीपी सिंह ने बताया कि सिंगपुरी में एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की टक्कर मारने की सूचना पर पुलिस बल भेजा गया। मृतक की पहचान चिंटू नट पिता अली मोहम्मद उम्र 25 साल निवासी भगत वार्ड मोतीनगर सागर के रूप में हुई है, बुधवार की सुबह पोस्टमार्टम होगा, पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हैं। बताया जाता है कि युवक सागर से अपनी पत्नी को लेने एक दिन पूर्व ही सिलवानी आया था, सुसराल वालो ने पत्नी को नही भेजा तो वह वापिस जा रहा था।



