विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न

ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
भोपाल । मध्यप्रदेश के भोपाल में विश्व बालश्रम निषेध दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय कार्यशाला का आयोजन भोपाल स्थित संभाग श्रम विभाग के तत्वाधान में गोविंदपुरा इंडस्ट्रीज एसोसिएशन कॉम्प्लेक्स में आयोजित किया गया। पी. जासेमिन अली सितारा सहायक श्रम आयुक्त प्रभारी उपायुक्त भोपाल ने बताया कि बाल श्रम के प्रति लोगों में जागरूकता लाने के उद्देश्य से इस कार्यशाला का आयोजन किया गया। उन्होंने ये भी कहा कि किसी भी संस्थान एवं उद्योग में 14 वर्ष से कम आयु बच्चों का कार्य करना प्रतिबंधित है! और यह एक सामाजिक बुराई भी है! समय समय पर लोगों को जागृत किया जाता है! विभिन्न अशासकीय संगठनों के साथ मिलकर ऐसी जगह कार्रवाई भी की जाती है! जहां पर बाल श्रम के नियमों का उल्लंघन होता हुआ पाया गया है।
आज कार्यशाला में जिला विधिक प्राधिकरण के सहयोग से एक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया जिसे भोपाल संभाग में वितरित किया जाएगा इस राज्य स्तरीय कार्यशाला में अभयसिंह लॉ ऑफीसर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गोविंदपुरा इंडस्ट्रियल एसोसिएशन के अध्यक्ष विनय गौर, शासकीय अधिवक्ता अरविंद सिंह, लेबर इंस्पेक्टर हरदीप सिंह सैनी एवं अन्य पदाधिकारी एवं उद्योग एवं संस्थान में कार्य मजदूर उपस्थित रहे।



