रोजगार सृजन में व्यक्तित्व विकास की भूमिका नई शिक्षा नीति 2020 राष्ट्रीय वेबीनार संपन्न

सिलवानी । शासकीय महाविद्यालय सिलवानी में 13 जून 2024 गुरुवार को प्रातः 11:45 बजे से एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबीनार का आयोजन किया गया जिसका विषय रोजगार सृजन में व्यक्तित्व विकास की भूमिका नई शिक्षा नीति 2020 के विशेष संदर्भ में रखा गया ऑनलाइन वेबीनार में 110 स्कॉलर विद्यार्थी ऑनलाइन जोड़े और विषय विशेषज्ञ के विचारों को सुना इस वेबीनार का उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ बीडी खरवार एवं जन भागीदारी समिति के अध्यक्ष श्यामलाल साहू ने किया। मुख्य अतिथि के रूप में अग्रणी महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ इशरत खान मौजूद रही। वेबीनार में विषय विशेषज्ञ के रूप में सर्वप्रथम देश के प्रख्यात समाजशास्त्री डॉक्टर महेश शुक्ला, प्राध्यापक टीआरसी कॉलेज रीवा ने रोजगार सृजन में व्यक्तित्व विकास की भूमिका पर प्रकाश डाला। विषय विशेषज्ञ के रूप में आजमगढ़ उत्तर प्रदेश से डॉक्टर मनमोहन लाल विश्वकर्मा ने नई शिक्षा नीति 2020 पर प्रकाश डाला एवं विषय विशेषज्ञ के रूप में गीतांजलि महाविद्यालय भोपाल से डॉ राजेंद्र कुमार जुगादे ने कैरियर निर्माण व्यक्तित्व विकास के व्यावहारिक पहलुओं पर प्रकाश डाला। वेबीनार के समन्वयक डॉक्टर लक्ष्मीकांत नेमा ने वेबीनार का संचालन किया सह समनवयक के रूप में मनोहरलाल कोरी और डॉक्टर मुस्तकीन अहमद ने आभार प्रदर्शन किया सहयोगी समिति में डाक्टर रामानुज रघुवंशी, प्रतिभा डेहरिया, डॉक्टर अभिलाषा ठाकुर, राघवेंद्र राजपूत, अमन जैन, राघवेंद्र नेमा, सुनील सोनी विशेष रूप से इन्होंने वेबीनार के आयोजन में सहयोग प्रदान किया।



