जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संगोष्ठी संपन्न

सिलवानी । जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत 5 जून से 16 जून तक जल संरक्षण हेतु जल स्त्रोतों पर कार्यक्रम एवं संगोष्टी, रैली संचालित हो रहे हैं । इसके अंतर्गत मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद सिलवानी की नवांकुर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति जयपुरा खैरी द्वारा सेक्टर बम्होरी के ग्राम कुंडाली के श्रीराम जानकी मंदिर परिसर में जल संगोष्टी का आयोजन किया गया।
सीएमसीएलडीपी के मेन्टर्स शेलेन्द्र लोधी ने उपस्थित ग्रामवासियों को जलस्त्रोतों के महत्व और उपयोगिता के बारे में बताया। ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव ने बताया कि हमारा जलस्तर लगातार घटता जा रहा है, आज से 20 साल पहले कुंडाली में 10 फ़ीट पर जलस्तर था।जो कि आज 90 फ़ीट पर हो गया है। भूमिगत जल हमारा गुप्त खजाना है जिसे हम अतिआवश्यक होने पर ही उपयोग करे। हमे जमीन के ऊपर जल को रोकना चाहिए ।इसके लिए हम खेतो में मेढ़ बंधान करे, बोरी बंधान करे, नदियों, तालाब पर पौधरोपण भी करे। उन्होंने जलस्त्रोतों को सुरक्षित रखने की आवश्यकता बताई। इस जल संगोष्ठी कार्यक्रम में परिषद के ब्लॉक समन्वयक वीरेन्द्र यादव, नवांकुर संस्था के अध्यक्ष तुलाराम धाकड़ ,परमानंद लोधी, शेलेन्द्र लोधी, रजनीकांत लोधी, छोटेलाल धाकड़ एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे ।



