मध्य प्रदेश

विधुत नोहटा चेकिंग अभियान बिजली चोरी कर हीटर चलाने वाले पकड़े गए

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
नोहटा । ग्रामीण क्षेत्रो में मीटर खराब कर विद्युत चोरी करने वालो की जांच की जा रही है, जिसमें पाया गया कि ग्रामीण जन खाना बनाने के लिए बड़े पैमाने पर विद्युत हीटर का उपयोग कर रहे है, दिनांक 13 जून 2024 में जांच के दौरान नोहटा क्षेत्र में 4 नग विद्युत चोरी के प्रकरण तैयार किए गए, जिसमें ग्रामीणों द्वारा मीटर खराब कर घरेलू उपयोग के लिए हीटर का उपयोग कर रहे है.यह विद्युत हीटर 1.5 से 2 किलो वाट तक के होते हैं, जो की एक एसी के बराबर बिजली खपत करते है.पूर्व माह में विद्युत चोरी के 8 नग हीटर सम्बन्धी के प्रकरण बनाए गए हैं. ग्रामीण क्षेत्र में बढ़ते हुए विद्युत भार को देखते हुए सघन चेकिंग अभियान चलाया जाएगा, जिसमें मुख्य रूप से हीटर से बिजली का दुरुपयोग करने वाले के ऊपर कारवाई की जावेगी।

Related Articles

Back to top button