नीट परीक्षा भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, NEET पेपर लीक से 24 लाख छात्र प्रभावित: कांग्रेस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । नेशनल टेस्टिंग एजेंसी NTA ने 4 जून 2024 को NEET-UG 2024 का परिणाम जारी किया। कुछ उम्मीदवारों के बढ़े हुए अंक के बाद अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोप से परिणाम प्रभावित हुए है । बिहार, गुजरात ओर हरियाणा में की गई गिरफ्तारियों से भ्रष्टाचार स्पष्ट रूप से उजागर हुआ है। भाजपा शासित राज्यों में कदाचार के पैटर्न को उजागर करता है। माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी इन आरोपों की गंभीरता को उजागर किया है।
नीट परीक्षा परिणाम के खिलाफ कांग्रेस कचहरी चौराहा कटनी में जोरदार प्रदर्शन किया कांग्रेस कार्यकर्ता हाथ में स्लोगन वाली दफतिया लिए थे जिसमें “नीट एग्जाम में लाखों बच्चों का भविष्य बर्बाद”, “नीट पेपर लीक के कितने गुनहगार”, “NEET UG 2024 में धांधली”
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने कहा NEET परीक्षा में इस बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार ओर अनियमितताओं और एनडीए सरकार की हताशा, निष्क्रियता और चुप्पी आश्चर्यजनक है। केंद्र सरकार की नाकामी से छात्रों का सुनहरा भविष्य खराब हुआ है । वरिष्ठ पार्षद कांग्रेस नेता एडवोकेट मिथलेश जैन ने कहा NEET- UG 2024 परीक्षा में बड़े पैमाने पर धांधली की गई है जिसमें 24 लाख की संख्या में छात्रों का भविष्य अंधकार मय हो गया है ।
पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह ने कहा नीट परीक्षा से लाखों परिवारों को नुकसान हुआ है महंगी कोचिंग लाखों रुपए खर्च करने के बाद बच्चा नीट की परीक्षा देता है ।
पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष विजय पटेल, पूर्व मंडी के सदस्य जालिम यादव ने कहा मध्य प्रदेश में NEET UG 2024 परीक्षा, देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर में हुए पेपर लीक घोटाला एवं प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले करने वाले के ऊपर सख्त कार्रवाई हो
युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अंशु मिश्रा, नगर निगम के पूर्व पार्षद मनोज गुप्ता ने कहा नीट परीक्षा में हुई धांधली की जांच एवं परीक्षा निरस्त करने हेतु महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन कटनी एसडीएम के माध्यम से सोपा गया जिसमें कांग्रेस पार्टी ने पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून लागू करके युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने का अनुरोध किया गया है।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सचिव विवेक पांडे, गोल्डन एडवोकेट पार्षद मौसूफ अहमद बिट्टू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद पटेल,,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जाफर भाई, जिला कांग्रेस सेवा दल अध्यक्ष पंकज गौतम, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष पार्षद आफताब भाई, जिला कांग्रेस महामंत्री रमेश सोनी, पूर्व पार्षद संदीप गुड्डू यादव, जय वर्मा, तुलाराम गोटिया,अजय खटीक, महामंत्री गुड्डू द्विवेदी, युवा कांग्रेस नेता शशांक गुप्ता, आकाश ताम्रकार, वेंकट गटटानी, आदित्य कटारे, रॉबिन पीटर, अजय कुछवाहा सहित कांग्रेस जन उपस्थित रहे।



