मध्य प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम चंदिया थाने में संपन्न

रिपोर्टर : कंचन साहू
उमरिया । अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम चंदिया थाने में किया गया आयोजन जिला मुख्यालय से 20 किलोमीटर दूर चंदिया तहसील के थाना परिषद में थाना प्रभारी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में 21 जून की सुबह, थाने परिसर में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का कार्यक्रम सुबह 6बजे से 8 बजे तक आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में चंदिया नगर एवं आसपास के गांव वासी चंदिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सम्मिलित होकर योग किया। इस अवसर पर चंदिया के वरिष्ठ भाजपा एवं केंद्रीय नगर के प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने अपना योगदान देकर अंतर्राष्ट्रीय दिवस को संपन्न किया।

Related Articles

Back to top button