करौंदी में मनाया गया योग दिवस

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । उमरियापान के समीपस्थ करौंदी स्थित महर्षि महेश योगी वेद विज्ञान विधापीठ आश्रम में दसवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आश्रम के विशाल ध्यानहाल में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आश्रम के लगभग 500 वेदपाठी छात्रों सहित लोगों ने सामूहिक योग एवं भावातीत ध्यान किया । कार्यक्रम में बडवारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, ब्रजेश पटेल, समाजसेवी राजेश ब्यौहार, राजेश चौरसिया, आश्रम प्रभारी अरविंद सिंह, सहप्रभारी रतिभान सिंह, ज्ञानचंद चौरसिया, गोविंद प्रताप सिंह, नरेंद्र त्रिपाठी, प्रदीप चौरसिया, अटल बिहारी बाजपेयी, दीपू बैरागी, छवि गौतम, प्रमोद असाटी, जयपाल सिंह, ललित गौतम, रामदरश यादव आदि उपस्थित थे । इसी कड़ी में पतंजलि योग समिति उमरियापान के तत्वाधान में लोगों ने सामूहिक योग क्रियाएं की । इस दौरान रामकृष्ण दीक्षित, अमित दीक्षित सहित सदस्यों की उपस्थिति रही।



