बम विस्फोटक कर क्षेत्र में फैलाई दहशत, 7 आरोपी गिरफ्तार, 6 फरार

ग्रामीण थाना क्षेत्र में वारदात की कोशिश
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत गोसलपुर थाना बीती रात गुरुवार को 8 से 10 लोगों ने गोसलपुर क्षेत्र में बम की घटना को अंजाम देते हुए क्षेत्र में दहशत का माहौल फैलाने की कोशिश की थी! इस घटना की जानकारी जैसे ही गोसलपुर थाना पुलिस को लगी तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर निरीक्षण किया और घटना सही पाए जाने पर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी! गोसलपुर थाना से प्राप्त जानकारी अनुसार पाया गया कि सीताबाई चौधरी पति राकेश चौधरी उम्र 45 वर्ष निवासी शांति नगर जुझारी थाना क्षेत्र गोसलपुर के अंतर्गत विस्फोट करते हुये अशांति फैलाने का माहौल उतपन्न किया था! इस घटना में कुल 13 लोंगो के शामिल होने की बात सामने आई है! इन आरोपियों में 7 लोंगो को पुलिस ने गिरप्तार कर उन्हें जेल भेज दिया है! बाकी अन्य फरार आरोपियों की खोजबीन करते हुये मामले की जांच पड़ताल की जा रहीं है! सीताबाई उनके पुत्र पति संबंधित पड़ोस के ही कल्लू उर्फ शेखर चौधरी पिता राकेश चौधरी 26 वर्षीय, जीवनलाल पिता संतोष चौधरी उम्र 18 वर्ष, दीपक पिता संतोष चौधरी उम्र 21 वर्ष, राकेश पिता सीताराम चौधरी उम्र 50 वर्ष, राज पिता जितेंद्र चौधरी उम्र 19 वर्ष, गुलशन पिता संतोष चौधरी उम्र 19 वर्ष, शंकर पिता सेवाराम चौधरी उम्र 48 वर्ष यह सभी शांति नगर जुझारी के निवासी बताये जा रहे हैं! वहीं इन सभी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 300/24 की धारा 147, 148, 294, 323, 506 तह एवं 3/5 के दौरान विस्फोटक दिनांक 21 जून 24 को घटना का अंजाम देते हुये गिरफ्तार किया गया! जिन्हें न्यायालय सिहोरा में पेश करते हुए जेल भेज दिया गया!
इसी प्रकार से अभियुक्त के नाम- कुलदीप कुछबंधिया, राज कुछबंदिया, राजकुमार कुछबंदिया, सुरेंद्र कुछबंदिया, विशाल कुछबंदिया, राजेश कुछबंदिया, अभिषेक कुछबंधिया एवं अन्य लोगों के ऊपर जांच प्रकरण में लेकर कार्रवाई की जा रही है!
इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पारुल शर्मा सिहोरा का कहना है कि घटना को लेकर तत्काल थाना गोसलपुर की पुलिस ने 13 आरोपियों में 7 को गिरप्तार कर जेल भेज दिया वहीँ अन्य फरार आरोपियों की खोजबीज जारी है।



