मध्य प्रदेश

जीवन में संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान कराता है राजयोग :ब्रह्माकुमारी मोहिनी दीदी

सिलवानी। विश्व योग दिवस पर ब्रह्माकुमारी मोहिनी दीदी ने कहा कि शारीरिक एक्सरसाइज एवं आसान, प्राणायाम के द्वारा निश्चय रूप से शरीर को स्वस्थ रखने में मदद मिलती है, लेकिन राजयोग जीवन में संपूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करता है वर्तमान समय प्रदूषित वायुमंडल एवं भागम- भाग जिंदगी में मनुष्य तनाव एवं अनेक मनोरोगों से ग्रस्त है इन सब मनोरोगों से निजात दिलाने मन को स्वस्थ और शक्तिशाली बनाने के लिए राजयोग मेडिटेशन एक कारगर उपाय है यह हमारी एक सकारात्मक जीवन शैली भी है। संपूर्ण स्वास्थ्य तन और मन दोनों से माना जाता है तन के स्वास्थ्य के लिए व्यायाम, प्राणायाम है और मन के स्वास्थ्य के लिए राजयोग मेडिटेशन,तो व्यायाम प्राणायाम के साथ-साथ राजयोग (मेडिटेशन) का अभ्यास ही संपूर्ण स्वस्थ प्रदान करने में सहयोगी है।
प्राचीन राजयोग सभी योगों का राजा है। राजयोग करने से हमारे जीवन में कार्य करने में कुशलता आती है एवं विचारों का शुद्धिकरण होता है। विचारों की शुद्धिकरण के लिए पहले विचारों, संकल्पों पर ध्यान देना होगा। अब ध्यान करते वक्त हमारी सोच बहुत चलती है, लेकिन हमें क्या सोचना हैं? मैं क्यों सोच रहा हूं’ ? फिर कुछ देर के लिए सोच रुक जाती है। सिर्फ श्वास पर ही ध्यान देते हैं और उसी समय संकल्प करें -मैं कौन हूँ?अंतत: ध्यान का अर्थ हैं – ध्यान देना। हर उस बात पर जो हमारे जीवन से जुड़ी हैं। निरोगी काया के लिए राजयोग वरदान हैं।
ब्रह्माकुमारीज संस्था के भाई, बहन हर कार्य को बड़े उमंग उत्साह से करते हैं जिसमें निश्चय रूप से आपकी सकारात्मक ऊर्जा का बहुत बड़ा योगदान है जो आपको राजयोग मेडिटेशन से प्राप्त हुई है जो आप के हर कर्म से प्रत्यक्ष होती है‌।
ब्रह्माकुमारी मोहिनी दीदी ने म्यूजिकल एक्सरसाइज, एवं राजयोग कोमेंट्री द्वारा आत्मानुभूति कराई। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारीज संस्था से जुड़े सभी भाई-बहन उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button