हेल्थ

23 जून को 0 से 5 साल तक के अपने बच्चों को पोलियो की दवा अवश्य पिलाये : CBMO डॉ मांडरे

सिलवानी । 23 जून रविवार से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत की जा रही है। CBMO डॉक्टर एचएन मांडरे ने बताया गया कि शासन के निर्देश अनुसार 23 जून से 25 जून तक राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान संचालित किया जा रहा है जिसमें 0 से 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। अभियान के दौरान पहले दिन दिनांक 23 जून को पोलियो बूथ पर एवं अगले दो दिन दिनांक 24 एवं 25 जून को छूटे हुए हुए बच्चों को घर-घर जाकर पोलियो की दवा पिलाई जाएगी l
अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु सीबीएमओ डॉ एच.एन. मांडरे के द्वारा विकासखंड सिलवानी के समस्त स्वास्थ्य स्टाफ को शत प्रतिशत बच्चों को दवा पिलाने के लिए निर्देशित किया गया एवं समस्त नागरिकों से अपने 5 साल तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की दवा पिलाने की अपील की हैl

Related Articles

Back to top button