मध्य प्रदेश
सड़क दुर्घटना में ढाई साल के नवजात की मौत

उदयपुरा। नेशनल हाईवे की सड़क पर अंधेरा होने से सड़क पर बैठी गाय से एक बाइक सवार टकरा गया जिससे उसके नवजात की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उदयपुरा नगर से 1 किलोमीटर दूर रेवांचल कॉलोनी के पास बृजलाल आदिवासी उम्र 32 वर्ष और पूजा आदिवासी उम्र 28 वर्ष अपने बच्चे शिवांश आदिवासी के साथ देवरी से उदयपुरा आ रहे थे इसी दौरान स्ट्रीट लाइट के बंद होने और रास्ते में गाय बैठी होने के कारण एक्सीडेंट हुआ जिससे शिवांश आदिवासी की मौके पर मौत हो गई जबकि उसकी मां पूजा आदिवासी गंभीर घायल होने के कारण उसे रायसेन रेफर किया गया है पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच में लिया है।



