नगर पालिका सफाई कर्मचारियों हड़ताल हुई समाप्त, वापिस लोटे काम पर

कांग्रेस पार्षद दल, कर्मचारी सहित नपा सीएमओ ने बैठक में लिया निर्णय
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर जिले की नगर पालिका सिहोरा में विगत 5 दिनों से सफाई कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल की जा रहीं थीं! इन सफाई कर्मचारी के हड़ताल से नगर की साफ सफाई व्यवस्था पूर्ण रूप से बंद होने के कारण सिहोरा खितौला नगर की गलियों में कचरे के ढेर व सभी नालिया गंदगी से भरी हुई नजर आ रहीं थीं। नगर की साफ सफाई व्यवस्था के कारण आमजन सहित वार्ड वासियो को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ा था! सफाई न होने को लेकर कांग्रेस पार्षद दल की उपस्थिति में मंगलवार को सफाई कर्मचारी की मूल मांगो को लेकर समाधान की बात नगर पालिका अधिकारी जयश्री चौहान की उपस्थिति में रखी गईं!
नगर पालिका परिषद सिहोरा के सफाई कर्मचारी का हड़ताल करने का मुख्य कारण समय पर मासिक वेतन, एरियस, कर्मचारी नियुक्ति के साथ अन्य मांगे रखी गईं थीं! इन समस्या को लेकर सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गये थे! जिससे सिहोरा खितौला नगर वार्डों की गलियों में जगह जगह कचरे सहित नालियों भरी हुई नजर आ रहीं थीं!
सफाई कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष राजा नाहर व नीरज बाल्मीक को पहले ही लिखित आवेदन दे दिया गया था! सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति के इस मामले को लेकर 15 दिवस के अंदर प्रसिडेंट इन कउसिल की बैठक में रखने का नियुक्ति आश्वासन देने के बाद भी कर्मचारी संगठन हड़ताल वापिस लेने तैयार नहीं हो रहें थे! इस वजह के कारण मंगलवार को कांग्रेस पार्षद दल एवं कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटैल सहित नगर पालिका अधिकारी व सफाई कर्मचारियों के साथ मिलकर बैठक कर नगर की सफाई समस्या का हल निकाला गया!
इस दौरान कांग्रेस पार्षद दल के राजेश चौबे, आलोक पांडे, राजेश पटैल, गणेश दाहिया, ममता गोटिया, सहित ब्लॉक अध्यक्ष बिहारी पटैल, वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्त्ता प्रकाश कुररिया, अमोल चौरसिया, पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष बाबा कुरैशी, मंशूर मंसूरी, शंकर बंशकार, रमेश पटैल, सतेन्द्र पटैल सहित कर्मचारी अधिकारीगण उपस्थिति रहें।



