बरकोटी कलां में संगीतमय श्री राम कथा का कलश यात्रा के साथ हुआ कथा का श्री गणेश

रिपोर्टर : कुंदनलाल चौरसिया
गौरझामर । समीपस्थ धार्मिक नगरी एवं बाबा भोले नाथ का पावन धाम बरकौटीकलां मे मां कनकली देवी मंदिर प्रांगण महादेव मंदिर मे 10 नवम्वर से16 नवम्बर तक संगीतमय श्री राम कथा का भव्य आयोजन किया गया है रविवार को कथा के प्रथम दिवस पर नगर मे पवित्र रामचरित मानस ग्रन्थ के साथ विशाल शोभा यात्रा निकाली गई जिसमे बडी संख्या में महिलाओं षुरुषो बच्चो ने उत्साह पूर्वक भाग लिया कथा वाचक प नवीन बिहारी जी मीठीवाणी अपने उप नाम को सार्थक करते हुए अपनी सुमधुर मीठी वाणी के व्दारा श्री रामकथा की संगीतमय अमृत वर्षा की जा रही है बता दे की दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कथा समय निर्धारित है सभी ग्राम पंचायत बरकौटीकलां के सरपंच प्रतिनिधि अंकुश चौहान सहित ग्राम के सभी नागरिको ने राम कथा के मर्मज्ञ सुधि श्रोताओं से बडी संख्या में कथानंद लेने का अनुरोध किया है।



