देवरी से पटवारी संघ ने पीड़ित अरविंद धानक को 19001 रुपए की सहायता राशि प्रदान की

देवरी । बिजली विभाग में तिहाडी मजदूरी कर रहे अरविंद धानक को 2019 में करंट लगने से रीड की हड्डी टूट गई और कमर के नीचे का हिस्सा शून्य हो गया सरकार या ठेकेदार द्वारा किसी भी प्रकार की सहायता नहीं दी गई। Nayak 24 द्वारा प्रसारित वीडियो को देखकर तहसील देवरी पटवारी संघ की तरफ से ग्राम इटुआ टपरिया मोहल्ले में पीड़ित अरविन्द धानक पिता अजुद्दी धानक को देवरी पटवारी संघ के द्वारा 19001(उन्नीस हजार एक सौ की सहायता राशि प्रदाय की) पटवारी संघ ने दिनांक 26 जून 2024 को पीड़ित परिवार के घर पहुँचकर उनका हाल-चाल जाना और सहायता राशि प्रदान की।
पटवारी संघ की तरफ से पीड़ित परिवार के घर पहुंचे पटवारी संघ के अध्यक्ष पुष्पेन्द्र शर्मा, रामशरण रघुवंशी, विनोद विश्वकर्मा, चेतन अहिरवार, दीपक कटारे, सुमेर सिंह सेलखे, अंकित गुप्ता, शैलेश राजपूत, शुभम दुबे, सुखलाल वर्मा, खूमसिंह डावरे आदि।



