मध्य प्रदेश

निर्माण मजदूरों को बैठने के लिए नहीं स्थान, सड़क किनारे बैठने को मजबूर

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । कहने को तो बेगमगंज रायसेन जिले की सबसे बड़ी तहसील है लेकिन यहां आज तक निर्माण मजदूरों को बैठने के लिए जन प्रतिनिधि कोई स्थान तय नहीं कर पाए हैं जिसके कारण बरसों से मजदूर सड़क किनारे भवन आदि की दालान या परिसर में बैठने के लिए मजबूर हैं, सुबह सवेरे शहर के पुराना बस स्टैंड पर निर्माण मजदूरी करने के लिए मजदूर और मिस्त्री दोनों ही अपने-अपने घरों से खाने का टिफिन लेकर यहां एकत्रित होते हैं ताकि वह किसी के भवन दुकान या मकान पर निर्माण काम के लिए मिस्त्रीगिरी या मजदूरी करने के लिए जा सकें ठेकेदार भी यहीं से मजदूरों को यह मिस्रियों को ले जाते हैं। लेकिन आज तक उनके लिए बैठने के लिए कोई शासन या नगर पालिका स्थान तय कर व्यवस्था नहीं कर पाई है बारिश के मौसम में उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है गर्मियों में सुबह के समय बिल्डिंग की छाया में बैठ जाते हैं लेकिन बारिश उनके लिए मुसीबत बनकर आती है।
सरकारें और निकाय मजदूरों के कल्याण की विभिन्न योजनाएं संचालित किए हुए हैं जनप्रतिनिधि भी उनके कल्याण की बड़ी-बड़ी बातें करते हैं लेकिन धरातल पर आज तक निर्माण मजदूरों के लिए कोई जोन निश्चित नहीं किया जा सका है ना हीं उनके लिए ऐसा कोई शेड बनाया गया है जहां वह बैठकर मजदूरी के लिए इंतजार कर सकें।
निर्माण मजदूर शिव प्रसाद, लक्ष्मण शिल्पकार, इसराइल अली, कोमल प्रसाद, वृंदावन सिंह सहित अनेको निर्माण मजदूरों और मिस्रियों ने कलेक्टर अरविंद दुबे से गुहार लगाई है कि उनके बैठने के लिए स्थान निश्चित कर वहां पर शेड का निर्माण कराया जाए।

Related Articles

Back to top button