पर्यावरणमध्य प्रदेश
गरज चमक के साथ हुई बारिश आकाशीय बिजली गिरी कोई जनहानि नहीं

ब्यूरो चीफ : शब्बीर अहमद
बेगमगंज । मानसून के सक्रिय होते ही क्षेत्र में जोरदार बारिश गरज चमक के साथ शुरू हुई आकाशीय बिजली गिरी थी लोग सहम गए। आकाशीय बिजली गिरने से किसी तरीके की जनहानि की कोई सूचना नहीं है। लगातार करीब 1 घंटे तक हुई बारिश से सड़कों पर पानी बह निकला मौसम में बदलाव आने से लोगों ने राहत की सांस ली वहीं किसानों के लिए बारिश से राहत मिली है धान रौप रहे किसानों को तो बारिश अमृत समान महसूस हुई वहीं जिन किसानों ने सोयाबीन की बोवनी कर दी है उन्हें भी बारिश होने से लाभ पहुंचा है।



