मध्य प्रदेश

घटिया सीसी सड़क बनाकर नाली बनाना भूल गया ठेकेदार

खाली प्लाटों में जमा हो रहा है गंदा पानी, वार्ड वासियों को हो रही परेशानी
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा नगर के वार्ड नंबर 8 अस्पताल के पीछे लगभग 3 साल पहले बनाई गई सीसी सड़क जिसमें दोनों तरफ नाली निर्माण होना चाहिए थी लेकिन ठेकेदार की मनमर्जी के चलते सीसी का निर्माण किया गया लेकिन सीसी सड़क के दोनों साइड में नाली का निर्माण कार्य नहीं कराया गया। अब इसका खामियाजा वार्ड वासियों को भुगतान पड़ रहा है अब बरसात के पानी की निकासी नहीं हो पा रही है जिससे गंदा पानी खाली प्लाट में जमा हो रहा है खाली प्लाट पूरी तरह लवालव भरे हुए हैं। खाली प्लाट में गंदा पानी जमा होने से आसपास के मकान में दुर्गंध आ रही है जिससे बीमारी का डर सता रहा है एवं कीड़े मकोड़े सांप बिच्छुओं का भी डर बना रहता है मच्छरों से फैलने वाली बीमारिया जैसी डेंगू मलेरिया का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। इसी के चलते पलेरा नगर परिषद के आला अधिकारीयों और ठेकेदार की मिलीभगत से सीसी सड़क निर्माण कार्य घटिया किया गया जिससे सीसी उखड़ने लगी है। नगर परिषद पलेरा के अधिकाश कामो मे बालू (रेत ) की जगह डस्ट का उपयोग किया जा रहा है और अधिकारियों कर्मचारी एवं ठेकेदारों की मिली से निर्माण कार्यों में भारी भ्रष्टाचार किया गया एवं गुणवत्ताहीन निर्माणों की पहली ही बारिश में खुली पोल आखिर में देखना यह है कि जिला प्रशासन जिम्मेदारों और ठेकेदारों पर क्या कार्यवाही करता है।

Related Articles

Back to top button