कृषिमध्य प्रदेश

तौल कांटा की पूजन कर मूंग खरीदी का श्रीगणेश

सिलवानी। सरकारी बेयर हाउस में सीजन में खरीदी शुरु करने के पूर्व पूजा पाठ कर शुभ मुहूर्त में तौल कांटा की पूजन कर खरीदी नई मूंग की खरीदी से श्रीगणेश हुआ।
शुभ मुहूर्त में विधिवत पूजन-अर्चन कर किया गया। पंडित आदित्य शुक्ला द्वारा कराए गए पूजन में समिति प्रबंधक अशोक तिवारी सहित समिति सदस्य शामिल हुए। प्रबंधक अशोक तिवारी ने बताया कि पूजा के बाद मूंग की आवक से मुहुर्त किया गया। ज्यादा से ज्यादा किसानों के द्वारा कृषि उपज लाकर विक्रय करने की अपील हमारे द्वारा की जा रही हैं।
इस अवसर पर नारायण यादव, अशोक तिवारी, मन्नू राजपूत, उमेश सियोते, राजकुमार रघुवंशी, नरेश राजपूत, सौरभ रघुवंशी, धीरज यादव मुक्कदम, शेरसिंह आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button