बेतहासा कट रहे जंगल का डोन सर्वे से ही ठूठो की गणना सम्भव

गौरझामर । वन परिक्षेत्र गौरझामर के अन्तर्गत आने वाली मुख्यालय की नजदीकी बीटे इस समय सागौन विहीन होती जा रही है जिस तेजी से लकडी चोर दबंग माफिया शाम दाम दण्ड भेद का सहारा लेकर वन विनाश लीला का तांडव नृत्य कर रहे इससे आम जन मानस भयभीत हो गया है ढोल की पोल की कहानी कह रही सागौन के पेडो से उजडी बीटे हृदय विदारक है जो अब पर्यावरण को तो खतरा बन ही रही हैं अवर्षा अल्प वर्षा की भी कारण बनती जा रही है वनविभाग व्दारा जंगल के बिल्कुल नजदीक नियम विरुद्ध दिये गये अंधाधुध फर्नीचर मार्ट के तथाकथित लाइसेंसो से भी वन विनाश की इबारत लिखी जा रही हैं बीटो से गायब होते सागोन के हरे भरे पेड़ो के ठूठ ही वनविनाश की तस्वीर पेश कर रहे है इनकी असलियत जानने के लिये जंगल के आसपास रहने वाले लोगो व आम नागरिको ने शीघ्र ही डोन सर्वे कराये जाने की मांग उच्चाधिकारियो से की गई है।



