पर्यावरणमध्य प्रदेश
मनरेगा योजना तहत ग्राम पतलोनी में पौधारोपण की शुरुआत

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
तेजगढ़ । दमोह जिले की जनपद पंचायत तेंदूखेड़ा अंतर्गत ग्राम पंचायत पतलोनी में प्रथम चरण में पौधारोपण किया गया । जल जीवन हरियाली अभियान के तहत मनरेगा योजना से प्रत्येक पंचायत में होने वाले पौधारोपण की शुरुआत शनिवार से ग्राम पतलोनी में किया गया।
कार्यक्रम पूर्व सरपंच पतलोनी पहारी सिंह सदर बेड़ी सिंह सदर ने पंचायत में पौधारोपण कार्यक्रम प्रथम चरण में किया। इस मौके पर नरेगा एसडीओ एचके राज पंचायत के समिति व आजीविका मिशन समूह की महिलाएं और जनप्रतिनिधि शामिल रहे।मनरेगा योजना तहत द्वितीय चरण में मंगलवार को पौधारोपण किया जाएगा।



