मध्य प्रदेश

सिहोरा जिला मुद्दा फिर गरमाया, आयोजन समिति जनप्रतिनिधियों से हुई नाराज

सिहोरा नगर को दिया धोखा, किये झूठे वादे
ब्यूरो चीफ : मनीष श्रीवास
जबलपुर । जबलपुर के सिहोरा जिला की मांग एवं जनप्रतिनिधि के झूठे वादों से नाराज आयोजन समिति ने एक फिर जिला सिहोरा मुद्दे को लेकर रणनीति तैयार करने जिला समिति की बैठक 14 जुलाई को रखी गईं है!
देखा जाये तो लम्बे समय से लोकसभा और विधानसभा के चुनाव के बाद अब सिहोरा वासी एक बार पुनः सिहोरा को जिला बनाने के संघर्ष में कूदने को तैयार है। इसके लिए लक्ष्य जिला सिहोरा आंदोलन समिति ने आगामी 14 जुलाई को एक सार्वजनिक बैठक आहूत की है। इस बैठक की जानकारी देते हुए समिति के मानस तिवारी ने बताया कि यह बैठक काल भैरव चौक स्थित मंदिर में रात्रि 8 बजे से आयोजित होगी। इस बैठक में सिहोरा के समस्त गणमान्य नागरिकों, व्यापारी वर्ग,राजनीतिक दल के नेताओं, एवं सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों सहित सभी को आमंत्रित किया गया है।
साथ ही समिति के अनिल जैन, कृष्णकुमार कुररिया, विकास दुबे, सुशील जैन, अमित बख्शी, रामजी शुक्ला, संतोष पांडे, प्रदीप दुबे, नत्थू पटेल आदि ने बताया कि इस बैठक में सिहोरा को जिला बनाने की रणनीति तय करने पर विचार मंथन किया जाएगा। समिति ने सभी सिहोरा वासियों से उपस्थिति की अपील की है।

Related Articles

Back to top button