पौधारोपण से पुण्य कार्य कोई नहीं कलेक्टर के प्रयास सफल हो : करणसिंह चौहान

रिपोर्टर : सतीश चौरसिया
उमरियापान । पर्यावरण की सुरक्षा के लिए कटनी कलेक्टर द्वारा चलाए जा रहे अभियान सफल हो कांग्रेस जिला अध्यक्ष करणसिंह चौहान पौधारोपण कार्यक्रम को बृहद रूप से चलाया जाना चाहिए हर सामाजिक संगठनों को राजनीतिक एवं गैर राजनीतिक संगठनों को आम नागरिकों को मिलकर पौधारोपण किया जाना चाहिए।
कांग्रेस जिला अध्यक्ष करण सिंह चौहान ने बताया कि पौधारोपण से पुण्य कार्य कोई नहीं कलेक्टर के प्रयास सफल हो, इस पृथ्वी में सफल जीवन के लिए पौधारोपण अति आवश्यक है हर व्यक्ति को एक पौधा जरूर लगाना चाहिए । जिला कांग्रेस अपने सभी संगठन के साथियों से अनुरोध करती है कि वह एक पौधा इस सीजन में जरूर लगाए।
बड़वारा क्षेत्र के जागरूक पत्रकार माजिद भाईजान विलायत कला के सामाजिक सेवा संगठन द्वारा आयोजित पौधारोपण कार्यक्रम के लिए उनके संकल्पों की सराहना करता हूं पौधारोपण प्रत्येक नागरिक करें ऐसी सेवा संकल्प संगठन बड़वारा के नवयुवकों एवं छात्राओं को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।



