कन्या उत्कृष्ट एवं जूनियर छात्रावास परिसर में एक पेड़ मां के नाम पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित

पौधारोपण के प्रति लोगों को करें जागरूक: सुनील खटीक1
रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । पलेरा विकासखंड में बने जनजातीय कार्य बिभाग के अनुसूचित जाति कन्या उत्कृष्ट छात्रावास पलेरा में जिला संयोजक कमलेश जैन जनजातीय कार्य बिभाग टीकमगढ़ के मार्गदर्शन में एक पेड़ मां के नाम से पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे वृहद स्तर पर वृक्ष लगाए गए।
उत्कृष्ट छात्रावास अधीक्षिका आराधना राय द्वारा बताया गया की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के द्वारा वृक्षारोपण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान एक पेड़ मां के नाम जिसमें साढ़े पांच करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है उसे हम सबको मिल कर पूरा करना है और अपने पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। आज उसी क्रम में शासकीय उत्कृष्ट कन्या छात्रावास पलेरा में कार्यक्रम आयोजित की किया गया जिसके मुख्य अतिथि पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सुनील खटीक, बिशिष्ठ अतिथि पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेश नायक, सीएम राइज प्राचार्य महेश रावत, मॉडल प्राचार्य बृजेंद्र राजपूत, पवन सिंगया , पार्षद संजू अहिरवार, पार्षद रामकिशोर सहित पत्रकार रहे मौजूद नगर के वरिष्ठ अधिकारियों एवं गणमान्य नागरिको समाजसेवियों की उपस्थिति में पौधे लगाए गए।
पौधे लगाने वाले सभी जनप्रतिनिधि, कर्मचारी और समाजसेवियों ने संदेश दिया कि हर एक व्यक्ति को अपने घर में एक पौधा जरूर लगाना चाहिए सरकार के ऐसे अभियान में शामिल जरूर होना चाहिए जिसमें मां का नाम पहले आ रहा हो हमे मां के नाम पर एक पौधा लगाने से नहीं छूटना चाहिए क्योंकि यह एक अनोखी पहल है और इस पहल मे हम आप अभी को साक्षी बनना है। इस प्रकार के काज का सौभाग्य हर किसी को नहीं मिलता है अतः इस कार्यक्रम में भाग लेकर हमें अपने जीवन को सुरक्षित करना है। साथ ही पौधारोपण एवं पर्यावरण को बचाने के प्रति सजक बनना है। इस मौके पर उत्कृष्ट छात्रावास किशोर सोनिया बालक एवं मनोज मिश्रा, कीड़ा अधिकारी शैलेंद्र राय खुशबू सोनी सहित छात्रावास की छात्राएं मौजूद रही।



