पर्यावरणमध्य प्रदेश

नगर परिषद लिधौरा में एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत किया गया पौधरोपण

रिपोर्टर : मनीष यादव
टीकमगढ़ । कलेक्टर अवधेश शर्मा के निर्देशानुसार जिले में विभिन्न स्थानों एक पेड़ मां के नाम अभियान अंतर्गत पौधरोपण किया जा रहा है। इसके तहत जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, गणमान्यजन तथा छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में वृहद स्तर पर पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।
इसी क्रम में नगर परिषद लिधौरा खास में एक पेड़ मां के नाम अभियान अन्तर्गत वृहद पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष विजेता अजय पाल, तहसीलदार अजय झा, मुख्य नगर पालिका अधिकारी लिधौरा शिवी उपाध्यय, पार्षद पवन भट्ट, राजेश गोतम, नितेंद्र शर्मा, ब्रगभान अहिरवार, जयराम चढ़ार द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम सम्पन्न कराया गया, जिसमें नगरीय निकाय के कर्मचारीगण एवं नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button