मध्य प्रदेश

आकाशीय बिजली गिरने से वृद्ध की मौत, वृद्ध महिला और खेत में रह रहे व्यक्ति का इलाज जारी

ब्यूरो चीफ : भगवत सिंह लोधी
जबेरा । दमोह जिले का मामला आकाशीय बिजली गिरने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने बताया कि वृद्ध पति पत्नी सहित खेत में रहकर निवास कर रहा व्यक्ति के ऊपर आकाशीय बिजली गिरने से गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल लाया गया, जहां वृद्ध पहाड़ी पिता लल्लू आदिवासी उम्र 56 वर्ष, प्रेम रानी उम्र 50 वर्ष टिक्कू आदिवासी उम्र 28 वर्ष तीनों निवासी हरदुआ मानगढ़ चौकी बनवार थाना नोहटा को इलाज के लिए को जिला अस्पताल दमोह लाया गया. जिसमें वृद्ध पहाड़ी आदिवासी को ड्यूटी रत डॉक्टर चेकअप उपरांत मृत घोषित कर दिया, तो वहीं वृद्ध पत्नी और खेत में रह रहे व्यक्ति की हालत गंभीर होने पर इलाज जारी है।

Related Articles

Back to top button