मध्य प्रदेश

सड़क की साइट में धसा सीमेंट से भरा ट्राला, घटिया निर्माण की फिर खुली पोल

पूर्व मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का ड्रीम प्रोजेक्ट चढ़ गया भ्रष्टाचार की भेंट
पीडब्लूडी के अफसरों के कारनामे आ रहे सामने

रायसेन । जिला मुख्यालय पर सड़क का चौड़ीकरण के साथ लोगों के आवागमन को आसान बनाने के लिए क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने अपने मंत्री पद के कार्यकाल के दौरान काफी प्रयास के बाद सड़क प्रोजेक्ट स्वीकृत करावाया था लेकिन उनके प्रयास से बनी नव निर्मित सड़क पीडब्लूडी के अधिकारियों और सड़क निर्माण करने वाले ठेकेदार इंद्रपाल जिदंल की मिलीभगत की वजह से भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए। इस निर्माण की घटिया निर्माण पर पीडब्लूडी के प्रमुख सचिव तक ने नाराजगी जाहिर की और तत्कालीन मंत्री ने भी खफा हुए लेकिन इस भ्रष्टाचार के खेल में दो इंजीनियरों पर गाज गिरी लेकिन बाद में रसूख के दम पर इंजीनियर भी बहाल हो गए ओर अब नगर की आम जनता को इस भ्रष्ट सड़क का सामना करना पड़ रहा है।
शुक्रवार को सड़क की साइड में सीमेंट से भर बड़ा ट्राला धंस गया, जिससे घटिया निर्माण के साथ सोल्डर भरने की पोल खुल गई।
बड़े ट्राले को JCV मशीन से निकालने की कोशिश नाकाम हो गई, बताया जा रहा है कि ट्राले में सीमेंट की बोरिया भरी हुई है
ओवरलोड होने के कारण JCV मशीन से भी नहीं निकल पाया ट्राला। गोपालपुर चौराहे से लेकर पटना टोल टैक्स के आगे तक बनाई गई थी सड़क चौड़ीकरण के दौरान ये सड़क। लगभग 32 करोड़ रुपये कि लागत से बनाई गई थी ये सड़क। बारिश शुरू होते ही रोज़ कहीं न कहीं फस जाते है इस सड़क पर वाहन।
भ्रष्टाचार की खुली पोल,सड़क पर भी लगने लगे बनने के कुछ महीनों बाद ही पैबंद। यह ट्राला रायसेन के पुलिस लाइन के सामने फंसा है।
जहां आए दिन गड्ढे हो रहे तो कहीं वाहन फंस रहे है। वर्तमान में पीडब्लूडी के कार्यपालन यंत्री पीके झा हर बात की तरह एक रटा रटाया जबाव दे देते है कि सड़क अभी गारंटी पीरियड में है ठेकेदार द्वारा ही मरम्मत की जाएगी। इस सड़क की 4 साल में 40 से ज्यादा बार मरम्मत हो गई लेकिन स्थिति जस की तस ही बनी हुई है। शुक्रवार को एक ट्राला फंस गया और इस सड़क में हुए भ्रष्टाचार की फिर पोल खोलकर रख दी।

Related Articles

Back to top button