विधायक ने पंचायतो के भ्रष्टाचार का मामला विधानसभा में उठाया, जांच टीम गठित

रिपोर्टर : मनीष यादव
पलेरा । खरगापुर विधानसभा 47 के अंतर्गत बल्देवगढ़ जनपद क्षेत्र के आधा दर्जन से अधिक ग्राम पंचायतो में वर्ष 2022 में किए गए अनेक निर्माण कार्य जो की अपूर्ण स्थिति में होने जिनके फर्जी बिल वाउचर लगाकर इन ग्राम पंचायत में व्यापक पैमाने पर भ्रष्टाचार कर राशि के दुरुपयोग संबंधी सूचना विधानसभा पटल पर रखकर खरगापुर विधानसभा क्षेत्र की विधायक चंदारानी सुरेंद्र सिंह गौर द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा किए गए भ्रष्टाचार का मामला उठाने पर यह मामला पूरी तरह गरमा गया है जो की अब जनचर्चा का विषय बन गया हैं जिसकी जांच के लिए प्रभारी जनपद सीईओ भारती देवी मिश्रा द्वारा दो दिवस में निर्माण संबंधित कार्यों की जांच हेतु दो-दो सदस्यों के चार दलों का गठन किया गया है जिनमे मांगी गई निर्माण संबंधी कार्यों की जानकारी दो दिवस में जनपद कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं लेकिन सवाल यह उठता है कि जिन्हें यह जांच सौंपी गई है वह उपयंत्री बल्देवगढ़ जनपद के विभिन्न सेक्टरों में ही पदस्थ हैं जिनसे निष्पक्ष जांच की उम्मीद नहीं की जा सकती है। मध्य प्रदेश राज्य रोजगार गारंटी परिषद भोपाल के पत्र क्रमांक 2464/ एन आर 3 /मनरेगा /2024 दिनांक 10.7.2024 के संबंध में ग्राम पंचायत पचेर खास, मातोल खास, छिदारी एवं पटोरी जागीर , कन्नूपुर एवं मोने खेरा, पथरगुवा, इमलिया पंचायत में दो-दो सदस्यीय उपयंत्रियो के दल जांच हेतु गठित किया गया। खरगापुर विधायक द्वारा यह जानकारी चाही गई है : जनपद बल्देवगढ़ की आधा दर्जन ग्राम पंचायत में वर्ष 1 जनवरी 2022 से वर्तमान दिनांक तक कुछ निर्माण कार्य किए गए जो की अपूर्ण कार्य हैं समस्त कार्यों के नाम स्वीकृत राशि कार्य के पूर्णता की फोटो बिल वाउचर की जांच करने एवं फर्जी बिल वाउचर लगाकर इन ग्राम पंचायत में भारी पैमाने पर भ्रष्टाचार का शासन की राशि का दुरुपयोग किया ।



