शिक्षक की सेवानिवृत्ति पर कार्यक्रम आयोजित
सिलवानी । मेरे स्कूल के बच्चे सदैव मेरे परिवार की तरह रहे हैं। उनके सीखने का आनन्द मेरी खुशी रही है। सेवानिवृति के बाद भी शाला से जुड़ाव मेरा सौभाग्य रहेगा। उक्त विचार शिक्षक ऋषिराज शर्मा ने अपनी सेवानिवृति के कार्यक्रम ” सानिध्य समागम ” में व्यक्त किए। कार्यक्रम का आयोजन गुप्ता गार्डन में माँ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन के साथ प्रारम्भ किया गया। जिस में शामिल हुए लोगों द्वारा सेवानिर्वित शिक्षक को स्मृति चिन्ह शाल श्रीफल आदि भेंट किए गए।
अतिथियों में पूर्व विधायक देवेंद्र पटेल नपा अध्यक्ष संदीप लोधी, जिला शिक्षाधिकारी एमएल राठौरिया, अर्जुन सिंह सिसोदिया, राजेन्द्र सिंह तोमर, संतोष कंडया, बीपी जोशी अध्यक्ष मध्यप्रदेश शिक्षक संघ रायसेन, उम्मेद सिंह सचिव म प्र शिक्षक संघ, कमल साहू मंडल अध्यक्ष, संजय राय अध्यक्ष हिन्दू उत्सव समिति , विद्यानन्द शर्मा, मानसिंह लोधी उपस्थित रहे।
नगर की संगीत रिदम संस्था से रमेश भार्गव अभिलाष श्रीवास्तव, मनीष सोनी, हरिओम भार्गव ने प्रेरणा और मर्मस्पर्शी गीत प्रस्तुत किए। देवेंद्र पटेल पूर्व विधायक ने ऋषिराज शर्मा के जीवन चर्या की प्रशंसा करते हुए कहा कि वे नियमित और अनुशासित शिक्षक रहे हैं। प्रदीप सोनी ‘शून्य ‘ने कार्यक्रम का आकर्षक संचालन करते हुए कहा कि शिक्षक नदी भी है और किनारा भी, ऋषिराज शर्मा भी इसी तरह के शिक्षक हैं जो समस्याओं के पत्थरों से टकरा कर आगे बढ़े हैं।
शिक्षक दीपक कटारे ने कहा कि उनसे हमें सदैव प्रेरणा मिली है वे अच्छे विश्लेषक भी हैं। अशोक शर्मा ने उनके नेतृत्व कुशलता की बात कहते हुए कहा उनके संभाग स्तर पर नेतृत्व करना हमारे लिए गर्व की बात है। बी पी जोशी ने शर्मा जी की मिलनसारिता और सहयोग भावना को उनके व्यक्तित्व की विशेषता बताया ।संतोष कंडया, विद्यानन्द शर्मा, राजेन्द्र उदैनिया, अमित जैन ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में गणमान्य नागरिक, जन प्रतिनिधि, पत्रकार बन्धु, शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थीं। इस अवसर पर सहभोज का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।



