कृषि

काजू की खेती ने किसान ने घर की बागवानी में प्रयोग के तौर पर लगाए 5 पौधे 5 साल देने लगेंगे फल

ब्यूरो चीफ: भगवत सिंह लोधी
जबेरा । आम लोगों की पहुंच से दूर रहने वाला काजू किसानों की बागवानी का हिस्सा बन जाए चौंकना लाजिमी है। लेकिन यह हकीकत है दमोह जिले के जबेरा ब्लाक में आने वाले ग्राम पंचायत बीजाडोंगरी गांव बराखर में एक किसान उत्तम अहिरवार ने बताया 1 वर्ष पहले विशाखा पत्तनम आंध्र प्रदेश से दो नारियल के पौधे पांच पौधे काजू के पौधे लाए थे और घर में बागवानी लगाए जो एक वर्ष में बेहतर ग्रोथ के साथ सुरक्षित है जो की 5 वर्ष में फल देने लगेंगे किसान का कहना है प्रयोग के तौर पर काजू के पौधे लगाए गए हैं यदि प्रयोग सफल रहता है तो मुमकिन है कि काजू की खेती से किसान नगद खेती के साथ बेहतर आमदनी कमा सकता है और नारियल के पौधे पूरी साल फल देने वाली खेती कर सकते हैं हालांकि यह सब वायु हवा पर निर्भर है किसान के बताए नुसार 5 साल में उसका यह प्रयोग की सफलता पता चलेगा कि पौधों में फल आते हैं या नहीं।

Related Articles

Back to top button